About Page

नमो नमो मोर्चा भारत" के बारे में ...

वंदे मातरम... "राष्ट्र प्रथम" 🇮🇳 एक कदम राष्ट्र निर्माण की ओर... राष्ट्र प्रथम विचारधारा से प्रेरित देश का सबसे बडा़ राष्ट्रीय सामाजिक संगठन

नमो नमो मोर्चा भारत एक अखंड राष्ट्र निर्माण की राष्ट्र प्रथम, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विचारधारा के साथ सन २०१८ से क्रियाशील संकल्प, बद्ध संगठन, २६ अक्टूबर २०२० में हमारे देश के उर्जावान प्रधानमंत्रीजी के बडे भाई आदरणीय श्री सोमाभाई मोदीजी के करकमलों द्वारा वडनगर गुजरात में संवैधानिक रूप से स्थापित हुआ।

नमो नमो मोर्चा भारत संगठन का नामकरण भारत के सबसे विश्वसनीय एवं वृहद हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमन्त्री आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी जी के राष्ट्र प्रथम विचारधारा पर आधारित है। हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री जी के अनुसार किसी भी देश की प्रगति में सबसे बड़ा योगदान युवा और महिला शक्ति का होता है।

इन्हीं विचारों से ओतप्रोत हमारे राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अनुसार नमो नमो मोर्चा का उद्घघोष हमारे देश की समुचित असंगठित युवा, महिला, किसान, श्रमिक, व्यापार, नौकरदार, व, छात्रशक्ति को राष्ट्रहित के लिए संगठित करना ताकि भारत वर्ष अपने प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त होकर बलशाली बनें।

नमो नमो मोर्चा भारत का विस्तार तेजी से सभी प्रदेश में हो रहा है। वर्ष २०२० में १५ लाख से ज्यादा सदस्य संख्यावाले इस संगठन ने वर्ष २०२४ तक २ करोड सदस्य संख्या का लक्ष सामने रखा है।

संगठन के उद्देशो को देखकर युवा और महिलाएं काफी संख्या में जूड रहे हैं।

राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, तालुका, शहर, मंडल, प्रभाग , वार्ड और गावं तक संगठन की कार्यकारिणी की संरचना बनाई है।

संगठन के सारे सदस्य और पदाधिकारी हमेशा सामाजिक, राष्ट्रीय और सांस्कृतिक कार्यक्रम   का एकजूट होकर करते हुए अपनें दायित्व को निभा रहे हैं।

हमारा मिशन:-

राष्ट्र की असंगठीत युवा, महिला और पुरुष शक्ति को संगठित करते हुए हमारी सनातन संस्कृति, सिद्धांत, और संविधान, के द्वारा दिए गए अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना, भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाना और योजना का लाभ देना।

सभी को राष्ट्र विकास कि मुख्य धारा से जोडकर सशक्त और समृद्ध बनाकर भारत को विश्व गुरु बनाना।

हमारा व्हिजन:-

संगठन:- राष्ट्र के असंगठित  शक्ति को संगठीत करना।

मंच:- राष्ट्र मजबूती के लिए अनुभवी और बुद्धजीवी  सामाजिक एवं राजकिय नेतृत्व का निर्माण करना।

विस्तार:- संगठन शक्ति को प्रशिक्षित और कार्यान्वित करके सभी जगह विस्तार करना।

कार्यान्वयन:- विस्तार एवं प्रशिक्षित शक्ति द्वारा जनकल्याणकरी योजना का वंचितो को लाभ दिलाकार, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतीक समस्या पर आवाज उठाकर जनहित में कार्य करना।

युवा और महिला शक्ति को एकात्मिक स्वयं रोजगार एवं निर्मिती, उद्योगों से आत्मनिर्भर बनानां।

प्रचार एवं प्रसार:- सभी जनकल्याणकारी योजनाएं, युवा और महिला शक्ति को सशक्त करने वाले कार्यक्रम और नमो नमो मोर्चा के सभी मुख्य कार्य को जनहित के लिए प्रचार – प्रसार करना।

गुणवत्ता धोरण:- संगठन का कोई भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समाजकार्य के लिए संगठित और प्रशिक्षित हो, सभी का सन्मान, और आचारसंहिता का पालन करते हुये समाजहित मे कार्य के लिए संगठन का गुणवत्ता धोरण कटिबद्ध है।

“राष्ट्र निर्माण की एक पहल”

नमो नमो मोर्चा से जुड़ें